विश्वकर्मा मंदिर में लॉयंस क्लब की ओर से रामचंद्र राजोतिया के सहयोग से 100 कंबल जरूरतमंदों को वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण थे, जबकि अन्य विशिष्ट अतिथि में एएसपी लोकेंद्र दादरवाल, डीएसपी सुनील झाझड़िया, एलआईसी शाखा प्रबंधक अनिल कासनिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ अनुराग शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की। रामचंद्र राजोतिया ने अपने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संचालन सुनील रंजन टकणेत ने किया।