जिला परिषद सभागार में विश्व उपभोक्ता सप्ताह का समापन समारोह जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल तथा एडवोकेट सत्यनारायण सिखवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उपभोक्ता सप्ताह का आयोजन 15 मार्च विश्व उपभोक्ता दिवस से प्रारंभ होकर 21 मार्च तक किया गया। “बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र में लोकपाल की भूमिका” पर कार्यक्रम में संगोष्ठी वार्ता हुई। मुख्य वक्ताओं में बैंक अधिकारी सुभाष कटियार ,बीमा अधिकारी चेतन कुमार, व्यापार संघ के अध्यक्ष महावीर चौधरी, बाल कल्याण समिति सदस्य बिहारी लाल बालान, कंज्यूमर कनफेडरेशन ऑफ़ इंडिया (सीसीआई) की सीकर जिला अध्यक्ष तृप्ति त्रिपाठी, एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा आदि थे। उपभोक्ता सप्ताह के समापन के अवसर पर उपभोक्ता जागरण के क्षेत्र में विशेष भूमिका निभाने वालों को जिला कलेक्टर की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंकित शर्मा,जयराम गुर्जर, सुनीता वर्मा, योगेश, राजेशकुमार, सुरभि, रमाकांत, विनोद नायक सहित अनेकों राशन डीलर तथा जागरूक उपभोक्ता उपस्थित रहे।