विश्व उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ता जागृति सप्ताह का हुआ शुभारम्भ…

उपभोक्ता जागरूकता और संसाधनों के उचित उपयोग पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता जागृति सप्ताह के अंतर्गत जिला कलेक्ट सभागार में शनिवार को 63वें विश्व उपभोक्ता दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया। इस मौके पर प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि पूर्व एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ और वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से प्रवर्तन अधिकारी सुनीता वर्मा व एडवोकेट एस एन सिखवाल के सानिध्य में हुआ। कंज्यूमर कनफेडरेशन ऑफ़ इंडिया सीसीआई की जिलाध्यक्ष व जिला उपभोक्ता जागरण समिति सचिव तृप्ति त्रिपाठी सिखवाल ने इस बार की राष्ट्रीय थीम- “टिकाऊ जीवन शैली की और एक उचित बदलाव”विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा व जल संरक्षण, पर्यावरण अनुकूल आहार और व्यवहार, टिकाऊ परिवहन तथा स्थानीय व्यवसायियों का समर्थन करके हम जीवन शैली में एक उचित बदलाव ला सकते हैं, रीयूज, रीसाइकिल, मौसमी फल सब्जी अनाज का उपयोग करके एक टिकाऊ जीवन शैली की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं।बिहारी लाल बालान सदस्य बाल कल्याण समिति,व्यापार संघ के महामंत्री प्रदीप पारीक ने उपभोक्ता जागरूकता पर विचार रखें। ईश्वर सिंह राठौड़ ने लोन और भाषा के विषय पर विश्व उपभोक्ता जागृति और दुरुपयोग से दूर रहने का आह्वान किया। प्रवर्तन अधिकारी सुनीता वर्मा द्वारा विभाग द्वारा आयोजित उपभोक्ता जागृति सप्ताह की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का संचालन इतिहासकार महावीर पुरोहित ने विश्व उपभोक्ता दिवस की पृष्ठभूमि बताते हुए किया। इस अवसर पर विनोद नायक, रामकिशोर शर्मा, भुवनेश कुमार सोमानी, फिरोज बेह्लिम, दिनेश सैनी, दुलाराम सैनी, हरिप्रसाद, रंजीत सिंह, वीरेंद्र वर्मा ,चेतन पवार, भवानी शंकर ,मोहम्मद फारूक ,मोहम्मद सलीम, संतोष मिश्रा सहित प्रबुद्ध जन मोजूद रहे।

abtakhindi news