विश्व मृदा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

राजकीय विद्यालय में मृदा संरक्षण की शपथ

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह का नाडा बेरी में गुरुवार को विश्व मृदा दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक राजकमल जाखड़ ने छात्रों को मृदा संरक्षण के महत्व और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जानकारी दी। छात्रों को मिट्टी की संरचना, संरक्षण के उपाय और अपरदन रोकने के तरीकों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभी छात्रों ने मृदा संरक्षण की शपथ ली। इसमें सुनीता देवी, मंजू देवी, सुनीता मीणा और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।

abtakNewsSikar