विश्व शांति एवं जन कल्याणार्थ महायज्ञ, यजमानो ने दी आहुतियां

सीकर के श्री देवीपुरा बालाजी मंदिर मे पंडित सुरेन्द्र कुमार शुक्ला ने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर धर्मदास जी महाराज निर्मोही अखाङा के पावन सानिध्य मे यजमानो ने सपत्निक महायज्ञ की पूजा-अर्चना, देवताओं का आव्हान, अग्नि स्थापना आदि कर्म पूर्ण वैदिक विधि विधान से सम्पन्न करवाये.

सीकर के श्री देवीपुरा बालाजी मंदिर मे आयोजित पंचकुण्डीय महायज्ञ के प्रथम दिन देवताओं का आव्हान, पूजा अर्चना अग्नि स्थापना के साथ हवन अनुष्ठान प्रारंभ हुआ. यह महायज्ञ 11 नवम्बर से 19 नवम्बर तक होगा. 

जय माता दी यज्ञ आयोजन समिति के मीडिया समन्वयक जय प्रकाश ऋषिका ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 9 बजे यज्ञाचार्य आचार्य पंडित सुरेन्द्र कुमार शुक्ला ने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर धर्मदास जी महाराज निर्मोही अखाङा के पावन सानिध्य मे यजमान ओमप्रकाश शर्मा, दयाल सिंह शेखावत, मनोज लोहिया, छीतरमल दोदराजका, रमेश शर्मा ने सपत्निक महायज्ञ की पूजा-अर्चना, देवताओं का आव्हान, अग्नि स्थापना आदि कर्म पूर्ण वैदिक विधि विधान से सम्पन्न करवाये.

महायज्ञ स्थल पर विद्वानों द्वारा सस्वर दुर्गा सप्तशी के पाठ व मंत्रोच्चार शुरू किये गये. महायज्ञ के सांयकालीन सत्र मे सभी यजमानो ने विश्व शांति एवं जन जन के कल्याणार्थ मंगल कामना कर आहुतियां दी. यज्ञ के पश्चात् मां दुर्गा के दिव्य दरबार मे श्रद्धालुओं ने महा आरती के दर्शन किये.

पंच कुण्डीय महायज्ञ स्थल पर भजन कीर्तन, महिला मंगल गीत का आयोजन भी हुआ. 11 नवम्बर से 19 नवम्बर तक होने वाले इस महायज्ञ मे प्रतिदिन अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे. इस दौरान अनिल काबरा, सत्यनारायण प्रधान, माल चंद मोदी, पूर्णमल कुमावत, पवन शर्मा, शिव भगवान नागा, संजय शर्मा, कमल कुमार शर्मा, अभिषेक शर्मा, दिनेश बियाणी सहित सैकङो की संख्या मे महिला पुरूष श्रद्धालुओ सहित गणमान्य जन मौजूद रहे.

hindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan newsSikarSIKAR NEWS