विश्व स्वास्थ दिवस पर श्रमिकों का कराया स्वास्थ्य परीक्षण…

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई

सरदारशहर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी व एल एंड टी के सहयोग से सीवरेज परियोजना के तहत शहर के एस टी पी 2.3 एम एल डी बीकानेर रोड पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा और श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम में आज विश्व स्वास्थ दिवस पर श्रमिको का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया साथ ही श्रमिकों को ओआरएस घोल भी दिया गया ताकि गर्मी में काम करते समय बीमार न हों | और बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का मकसद आपको सेहत के प्रति सचेत करते हुए स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर रखने के लिए जागरूक करना है। सहायक समुदायक विकास अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि श्रमिक विकास की नींव होते हैं। उनके बिना किसी शहर का विकास संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि सरकार अनेक योजनाएं चलाती हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई श्रमिक उनका उचित लाभ नहीं उठा पाते हैं। उन्होंने श्रमिक कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में बताया। आर यू आई डी पी के सपोर्ट इंजीनियर प्रेमप्रकाश ने श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि साईट पर कार्य करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे एवं पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्य करें। इसके साथ ही एसओटी टीम के पवन सिंह ने श्रमिकों से व्यक्तिगत स्वच्छता तथा अपने आसपास साफ सफाई रखने की बात कही। एल एंड टी से सुरक्षा अधिकारी राकेश साहू, यदु, निर्मल भोजक, राजेंद्र व सौम्या उपस्थित रहे |