वेतन व भत्तों की समस्या को लेकर शिक्षक संघ का वित्त प्रमुख सचिव से संवाद, ज्ञापन सौंपा

वेतन व भत्तों की समस्या को लेकर शिक्षक संघ का वित्त प्रमुख सचिव से संवाद, ज्ञापन सौंपा

वेतन व भत्तों की समस्या को लेकर शिक्षक संघ का वित्त प्रमुख सचिव से संवाद, ज्ञापन सौंपा
सीकर।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल ने शासन सचिवालय में प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया से मुलाकात कर शिक्षकों की वेतन एवं भत्तों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर संवाद किया और ज्ञापन सौंपा। संघ महामंत्री महेंद्र लखारा ने बताया कि पूर्व सरकार द्वारा क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वित्तीय स्वीकृति के अभाव में प्रतिस्थापन की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण शहरी क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन ग्रामीण विद्यालयों के रिक्त पदों से आहरित किया जा रहा था, जबकि हालिया आदेशों से वेतन रोका गया और HRA व शहरी भत्तों की रिकवरी की जा रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इससे शिक्षक परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। ज्ञापन में पद आवंटन, वेतन विसंगति दूर करने, संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण, भत्तों के भुगतान एवं इंटर्नशिप अवधि के वेतन जैसी मांगें रखीं। प्रतिनिधिमंडल में सभाध्यक्ष संपत सिंह व अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल भी शामिल रहे।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS