वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, सीकर समेत कई इलाकों में बदला मौसम…

अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, तापमान में गिरावट का अनुमान

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से सीकर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। बीती रात घने बादल छाए रहे, हालांकि सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन आसमान में बादल बने हुए हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज और कल सीकर में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री था। मौसम विभाग ने 14 और 15 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटे के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 16 मार्च से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद मौसम साफ होने लगेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

abtakhindi news