व्यापारियों ने की शहर की मुख्य समस्याओं पर चर्चा
सीकर
सीकर व्यापार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अग्रवाल समाज ट्रस्ट, सुभाष चौक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल सुभाष चौक के अध्यक्ष भावेश इन्दौरिया ने की। बैठक में शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर गहन चर्चा की गई, विशेषकर आगामी त्योहारी सीजन — नवरात्रा, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली — को ध्यान में रखते हुए।
बैठक में व्यापारियों ने चिंता जताई कि त्योहारी भीड़ के चलते शहर की टूटी सड़कों, बिगड़ी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, जाम की स्थिति, जगह-जगह लीक हो रही पानी की पाइपलाइनें, और आवारा पशुओं का आतंक आम जनता और व्यापारियों दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
समस्याओं के समाधान हेतु सीकर व्यापार संघ के पदाधिकारी सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
संघ के महामंत्री कैलाश स्वामी ने बताया कि बैठक में संस्थापक राधेश्याम पारीक, प्रभारी बी.एल. सोनी, अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत, नानी गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनदयाल शर्मा, शीतला चौक अध्यक्ष दिनदयाल शर्मा, पीपराली रोड अध्यक्ष सुनील कौशिक, स्टेशन रोड अध्यक्ष चौधरी जसवीर भूकर, मुख्य संरक्षक मदन प्रकाश मावल्या, कार्यकारी अध्यक्ष हरिराम मील, वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशीप्रसाद माऊका, अनिल शर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, गणेश सोनी, बलभ चंद पारीक, महंत अरुण ओडाका, प्रमाणंद कुमावत, रविंद्र भार्गव एवं रामोतार शर्मा और प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
व्यापारियों ने प्रशासन से अपील की कि शीघ्र अति शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर शहर की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।