शक्ति दिवस पर एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान: बच्चों और महिलाओं को आयरन सप्लीमेंट्स दिए गए…

स्वास्थ्य विभाग ने खून की कमी दूर करने के लिए स्क्रीनिंग और दवा वितरण का अभियान चलाया

स्वास्थ्य विभाग के एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को शक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती और धात्री महिलाओं सहित अन्य लोगों की खून की मात्रा की जांच की गई। खून की कमी से बचाव के लिए उन्हें आयरन फोलिक एसिड की गोलियां और बच्चों को सीरप दी गई।

सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि जिले के चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थाओं में स्वास्थ्य कर्मियों ने स्क्रीनिंग का काम किया। एडिशनल सीएमएचओ डॉ. हर्षल चौधरी ने बताया कि 6 माह से 59 माह तक के बच्चों, विद्यालय नहीं जाने वाले 5 से 9 साल के बच्चों, 10 से 19 साल की किशोरियों और 20 से 24 साल की विवाहित महिलाओं, गर्भवती व धात्री माताओं की जांच की गई। आशा सहयोगिनियों ने लक्षणों के आधार पर जांच कर सभी को आयरन सप्लीमेंट्स वितरित किए।

abtakhindi news