“शर्म छोड़े, स्वास्थ्य चुने” कार्यक्रम आयोजन
श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति एवं एम आर एम जीवन संजीवनी हेल्थ एण्ड वेलनेस एसोसिएशन के साथ नारायण हॉस्पिटल जयपुर द्वारा स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
सीकर
श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति एवं एम आर एम जीवन संजीवनी हेल्थ एण्ड वेलनेस एसोसिएशन के साथ नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य पर चर्चा “शर्म छोड़ो स्वास्थ्य चुने” का एक विशेष कार्यक्रम आयोजन किया गया श्री दिगंबर जैन महासमिति की अध्यक्ष सुमन बडजात्या एवं मंत्री विनीता काला ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर से पधारे हुए डॉक्टर इंदिरा सरीन वरिष्ठ यूरोगाइनेकोलॉजिस्ट और रोबोटिक पेल्विक रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष चर्चा की गई जिसमें महिलाओं को खुलकर बात करने स्वास्थ्य के संबंध में एवं वर्तमान में अनहाइजीनिक खानपान एवं रहन-सहन के कारण हो रही बीमारियों के बारे में बताएं साथ ही महिलाओं ने अपनी समस्याओं को साझा करके डॉ सरीन से सुझाव दिये इस दौरान श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंत्री एवं विशिष्ट सदस्य एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यागण ,मार्केटिंग सेल्स मैनेजर विकास शर्मा एवं कोऑर्डिनेटर अजय चौधरी रोहित माथुर प्रियंक जैन उपस्थित थे महा समिति की महिलाओं ने डॉक्टर एवं उनकी टीम का स्वागत सम्मान किया डॉ इंदिरा सरीन ने कहा की समाज में महिलाओं की भूमिका लगातार सशक्त हो रही है और उनके योगदान को सम्मान देना बेहद जरूरी है। ने कहा कि ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका लगातार सशक्त हो रही है और उनके योगदान को सम्मान देना बेहद जरूरी है।स्वास्थ्य चर्चा का मुख्य उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है। स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और स्वच्छ वातावरण अत्यंत आवश्यक हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और बीमारियों से बचाते हैं। समय पर डॉक्टर से परामर्श और मानसिक शांति भी एक स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण घटक हैं। श्री दिगंबर जैन महासमिति की अध्यक्ष सुमन बडजात्या एवं मंत्री विनीता काला तथा एम आर एम जीवन संजीवनी के रोहित माथुर एवं समस्त कार्यकारिणी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।