शहरी क्षेत्र में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था में भारी अड़चनें आ रही हैं। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े किए जाने के कारण प्रमुख स्थानों पर लगातार जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। कृषि उपज मंडी के सामने, घंटाघर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे स्थानों पर वाहन चालक अपनी मनमर्जी से वाहनों को पार्क कर जाते हैं।
इसके कारण ट्रैफिक पुलिस भी कार्रवाई में असक्षम प्रतीत हो रही है। कुरैशी मार्केट और कोर्ट रोड पर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। मुख्य बाजार में घंटाघर से शीतला बाजार तक दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।