शहर के गायक इमरान खान ने सऊदी अरब में आयोजित राइजिंग राजस्थान के कार्यक्रम में दी संगीतमय प्रस्तुति…

इमरान की प्रस्तुति पर राजस्थान सरकार में मंत्री केके विश्नोई व भारत के राजदूत खान सहित अधिकारी हुए मंत्रमुग्ध

शहर के प्रख्यात गायक व संगीतकार इमरान खान ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में राइजिंग राजस्थान 2024 के कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुति दी। राजस्थान सरकार के इस विशेष कार्यक्रम में रियाद में संगीतमय शाम का आयोजन किया था।

इसमें राजस्थान सरकार में मंत्री केके विश्नोई, भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान और डिप्टी काउंसलर मनुस्मृति विशेष रूप से मौजूद रहे। इमरान खान ने कार्यक्रम की शुरूआत राजस्थानी वेलकम गान केसरिया बालम पधारो म्हारो देश… से की। इमरान के साथ आर्गन पर आमीन टोडास, ढप पर नवाब मरोठ, तबला पर बीजू उठुप केरला, ढोलक पर इब्राहित हरसावा व अब्दुल सुब्हान मराकस ने साथ दिया। इमरान के शास्त्रीय संगीत गजल, राजस्थानी मांड और सूफी संगीत की प्रस्तुति पर सभी आगंतुकों ने प्रशंसा की और उन्हें बेहतरीन संगीत गायन की प्रस्तुति पर सम्मानित भी किया।


गौरतलब है कि इमरान खान सीकर में जन्मे है और अपने नाना उस्ताद मोईनुद्दीन खान जिन्होंने सीकर का नाम संगीत से पूरी दुनियां मे रोशन किया था और आकाशवाणी के टॉप ग्रेड कलाकार थे। इनका गाना लम्हे फिल्म में म्हारे राजस्थान माँ काफी प्रसिद्ध हुआ था से संगीत की शिक्षा ली है। उनके इंतेकाल के बाद उस्ताद इमामुदिन खान, इमरत खान, लियाकत अजमेरी म्यूजिक डायरेक्टर व पद्म भूषण पंडित अरविन्द पारीक से भी संगीत की शिक्षा ली। इमरान ने अब तक 38 देशों में अपनी प्रस्तुतियां दी है। इनमें 27 देश यूरोप के है। इमरान मोराक्कों में हुए सूफी इंटरनेशनल फेस्टिवल में भी प्रस्तुति देकर आये है। वे दुबई, केन्या, ओमान, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ऑष्ट्रीया, बेल्जियम, स्पेन आदि देशों मे भी संगीत की प्रस्तुति दे चुके हैं।


इमरान खान ने बताया कि उनका गायन भारतीय दुतावास, राजनयिकों सहित राजस्थान से आए अधिकारियों व मंत्रियों को काफी अच्छा लगा और राइजिंग राजस्थान की कड़ी में मददगार साबित होने वाली बताया। उन्होंने दिसंबर माह में उस्ताद मोईनुद्दीन खान की बरसी की जाती है जिसमें अच्छे संगीतमय कार्यक्रम होने की उम्मीद की है।

a abtakNewsSikar