शहर के गायक इमरान 4 नवंबर को सऊदी अरब में भारतीय दुतावास में बिखेरेंगे संगीत के सूर…

प्रवासी भारतीय परिचय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

शहर के प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय गायक व संगीतकार इमरान खांन सऊदी अरब में भारतीय राष्ट्रीय दुतावास में 4 नवंबर को आयोजित प्रवासी परिचय कार्यक्रम में शिरकत कर संगीत की प्रस्तुति देंगे। इस विशेष कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री केके विश्नोई राजस्थान का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। संगीत के इस कार्यक्रम में अंबेसेडर ऑफ इंडिया डॉ. सुहेल एजाज खान भी मौजूद रहेंगे।  इमरान इन दिनों सऊदी अरब सरकार के विशेष बुलावे पर वहां प्रवास पर है। संगीत के इस कार्यक्रम को लेकर सऊदी अरब में आयोजित एक मीटिंग में झुंझुनंू के मो. गुलाम खान, सीकर के डॉ. इदरीश गौड़ व मोहम्मद हनीफ, हैदराबाद के डॉ. अशरफ के साथ चर्चा की। इससे पहले भी इमरान सऊदी अरब में भारतीय दुतावास में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति अरबी भाषा में दे चुके हैं।

abtakNewsSikar