शहीदों के सम्मान में साइकिल यात्रा करने वाले विकास गुर्जर का झुंझुनूं में हुआ सम्मान…

शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया विकास गुर्जर का सम्मान

बासड़ी निवासी विकास गुर्जर ने शहीदों के सम्मान में साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी, जो रविवार को शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। उन्होंने अपनी यात्रा दूड़िया स्थित शहीद सुरेश कुमार बांगड़वा की प्रतिमा स्थल से शुरू की थी, और रास्ते में कई गांवों जैसे पौषाना, रघुनाथपुर, बसावा, झाझड़, नवलगढ़, नवलड़ी, चलासी, डूमरा, जजूसर, देवगांव, नूआं और ढिगाल होते हुए झुंझुनूं पहुंचे।

झुंझुनूं पहुंचने पर, विकास गुर्जर ने शहीद स्मारक, परमवीर पीरूसिंह और कर्नल जेपी जानू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में लोकेश सेवदा, सीताराम बास बुडाना, आशीष गुर्जर, लोकेश कुमार, आशीष महला, सचिन दायमा और मूलचंद सैनी जैसे प्रमुख लोग मौजूद थे।

abtakhindi newsNews