शहीद गणपतसिंह राउमावि सिहोट छोटी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पीईईओ ऋचा गौड़ ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बौद्धिक और सृजनात्मक कौशल को बढ़ावा देना था। निबंध प्रतियोगिता में रितिका ने प्रथम स्थान और सरिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं में अंकिता ने आशुभाषण और पार्वती ने एकल गायन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता में तेजपाल और भारती ने क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ऋचा गौड़ ने शुभकामनाएं दी।