शहीद दिवस पर शहीद स्मारक पर श्रृद्धांजलि एवं वंदे मातरम् का हुआ आयोजन

शहीद दिवस पर शहीद स्मारक पर श्रृद्धांजलि एवं वंदे मातरम् का हुआ आयोजन

शहीद दिवस पर शहीद स्मारक पर श्रृद्धांजलि एवं वंदे मातरम् का हुआ आयोजन

सीकर

शहीद दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सीकर द्वारा श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में सीओएल जेएस लाम्बा ‘एसएम’, कमांडिंग ऑफिसर, 3 राज बटालियन एनसीसी सीकर, एनबी सब दिनेश पटेल तथा 3 राज बटालियन एनसीसी सीकर के लगभग 20 एनसीसी कैडेट्स के साथ ही पूर्व सैनिक भी वार मेमोरियल में रिट्रीटिंग के लिए उपस्थित हुए।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल, एनसीसी कैडेट्स एवं पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। सभी ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग एवं समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा तथा युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

abtakhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS