शहीद भगत सिंह विधि महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन
सीकर।
शहीद भगत सिंह विधि महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता एवं महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. गंगासहाय शर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि एडीजे शालिनी गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि शिक्षा प्राप्त व्यक्ति समाज को विकसित एवं जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, इसलिए विद्यार्थियों को विधि अध्ययन को गंभीरता से लेना चाहिए।
इस अवसर पर प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा एलएलबी फाइनल वर्ष उत्तीर्ण कर रहे विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। संस्था सचिव कमल शर्मा, योगेश शर्मा एडवोकेट एवं प्राचार्य डॉ. दिनेश शुक्ला ने अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें “अनपढ़ राजाजी” शीर्षक नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही मिस्टर फ्रेशर के रूप में नरेंद्र एवं मिस फ्रेशर के रूप में शबीना का चयन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक एडवोकेट मधुसूदन शर्मा एवं दीपाली सेठी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ से राजेश कुमार सेन, चांदनी जैन, सरोज कंवर, मनमीत सोनी एवं रामावतार बडजाती उपस्थित रहे। वहीं सीकर बार से एडवोकेट राहुल पारिक, रामस्वरूप खीचड़, एडवोकेट संजय कुमार तालनिया, मनोज कुमार, प्रशांत भार्गव सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।