शहीद भगत सिंह विधि महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन

शहीद भगत सिंह विधि महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन

शहीद भगत सिंह विधि महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती प्रतिमा एवं महाविद्यालय संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर गंगासहाय शर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित की गए।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा व विशिष्ट अतिथि एडीजे  शालिनी गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि शिक्षा प्राप्त व्यक्ति समाज को विकसित व जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकता है अतः विद्यार्थियों को विधि के अध्ययन को गंभीरता से करना चाहिए। प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले सभी छात्र छात्रों  का स्वागत किया एवं  एल एल बी फाइनल करके जाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर संस्था सचिव कमल शर्मा योगेश शर्मा एडवोकेट व प्राचार्य डॉक्टर दिनेश शुक्ला ने आभार  व्यक्त किया।

इसके अलावा विद्यार्थियों ने  अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जिसमें  अनपढ़ राजाजी शीर्षक नामक नाटक का भी प्रस्तुतिकरण किया गया।

इसके साथ मिस्टर फ्रेशर नरेंद्र व मिस फ्रेशर शबीना चुने गए।

कार्यक्रम का संचालन  प्रसिद्ध उद्घोषक एडवोकेट मधुसूदन शर्मा एवं दीपाली सेठी ने किया। इस अवसर पर स्टाफगण राजेश कुमार सेन चांदनी जैन सरोज कंवर मनमीत सोनी  रामावतार बडजाती रहे।   सीकर बार से एडवोकेट राहुल पारीक, रामस्वरूप खीचड़, एड.संजय कुमार तालनिया  , मनोज कुमार , प्रशांत भार्गवआदि उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यक्रम में सैंकड़ों विधार्थी उपस्थिति थे ।

abtakshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS