शहीद हरी सिंह राउमावि में स्व. खीवसिंह रणवां की पुण्यतिथि पर स्टेशनरी वितरण…

विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई

धोद सीबीईओ सुमित्रा झाझड़िया के मार्गदर्शन में शहीद हरी सिंह राउमावि के विद्यार्थियों को स्व. खीवसिंह रणवां की 18वीं पुण्यतिथि पर स्टेशनरी वितरित की गई। इस अवसर पर धोद पंचायत समिति सदस्य महेश रणवां और अध्यापक दिलीप रणवां ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर शैक्षणिक सामग्री प्रदान की।

विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश कुमार और स्टाफ ने इस पहल के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

abtakNewsSikar