झुंझुनूं जिले की गुढ़ागौड़जी तहसील के भोड़की गांव में जाखल रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीद NSG कमांडो रामचंद्र की मूर्ति का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर की उपस्थिति में हुआ। शहीद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर शहीद रामचंद्र के परिवार का भी सम्मान किया गया। प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि शहीदों को भगवान की तरह पूजना चाहिए और उनका सम्मान हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज हम सुरक्षित हैं तो यह सैनिकों के बलिदान की वजह से है।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल पूनिया, एनएसजी टीम के कमांडर सहित स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।