शादी से पहले अश्लील वीडियो के खुलासे पर दूल्हे के परिवार ने तोड़ी शादी…

पीड़िता ने रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया

चूरू जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी से ठीक पहले अश्लील वीडियो सामने आने के बाद ससुराल वालों ने शादी से इनकार कर दिया। 23 वर्षीय युवती के दादा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर सूरत (गुजरात) स्थानांतरित कर दी। मामला 10 नवंबर का है, लेकिन अब उजागर हुआ है।

परिजनों के अनुसार, शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन बारात नहीं पहुंची। पूछताछ में दूल्हे के पिता ने बताया कि उन्हें दुल्हन का एक अश्लील वीडियो प्राप्त हुआ है। युवती ने खुलासा किया कि सूरत में पढ़ाई के दौरान जीशान नामक युवक ने पहले ब्लैकमेल कर उसका रेप किया और फिर वीडियो ससुरालवालों को भेज दिया। आरोपी के खिलाफ सूरत पुलिस जांच कर रही है।

abtakNewsSikar