शिव कॉलोनी में बंदर का आतंक, 24 घंटे में तीन बच्चों पर हमला…

नगर परिषद की लापरवाही पर कॉलोनीवासियों में रोष

शहर की शिव कॉलोनी में शनिवार रात से एक बंदर के उत्पात से लोग परेशान हैं। पिछले 24 घंटों में बंदर ने तीन बच्चों को काट लिया, जिससे कॉलोनीवासी दहशत में हैं। बंदर को भगाने के प्रयास विफल रहे, और वह बार-बार लौटकर हमला कर रहा है।

कॉलोनी के निवासी प्रतापसिंह सांखला ने नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह को सूचना दी, लेकिन टीम बंदर को पकड़ने नहीं पहुंची। विक्रमसिंह ने बंदर को भगाने की कोशिश की, लेकिन उस पर भी बंदर झपट पड़ा। अब तक हिमांशु, हैप्पी सिंह और आयना बंदर के हमले का शिकार हो चुके हैं। कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द बंदर को पकड़ने की मांग की है।

abtakNewsSikar