शिव भगवान नागा के जन्मदिन पर विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन

शिव भगवान नागा के जन्मदिन पर विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन

किसान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष शिव भगवान नागा के जन्मदिन के अवसर पर  जिलेभर में “नर सेवा ही नारायण सेवा” अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति के सदस्य भंवरलाल एवं मुकेश हर्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः श्री कृष्ण गौशाला, रामपुर संतोषपुरा में गायों को लापसी का भोग खिलाकर एवं पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर की गई। पंछी परिंडा महोत्सव के तहत परम गौ सेवक एवं समाजसेवी छोटे भाई श्री शिव भगवान जी नागा का जन्मदिन आज श्री गौ संवर्धन पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा बड़े ही श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर समिति द्वारा सातवां पंछी परिंडा महोत्सव आयोजित किया गया तथा श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में गौ माता की सेवा कर जन्मदिन को विशेष रूप दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शिव भगवान जी नागा के सानिध्य में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित सभी गौ भक्तों ने अपने हाथों से गौ माता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह जी राठौड़, संरक्षक श्री शेर सिंह जी सुंडा, सचिव श्री ओमप्रकाश कुमावत, उपाध्यक्ष श्री संदीप तूनवाल, मोहित कुमावत, श्री भंवरलाल जी , सरपंच प्यारेलाल नागा,केसर बिजारणियां, दीपा राम नागा,भवरलाल नागा,निवास मुवाल,बाबूलाल सोनलिया,सरदार कालेर,श्रीपाल गुलेरिया (आसामी), चौथमल बरवड़,प्रहलाद नागा ,महेश नागा, कुलदीप नागा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गौ भक्त उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिव भगवान नागा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शिव भगवान नागा का जीवन गौ सेवा, समाज सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इसके पश्चात शेखावाटी चेरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक, सीकर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
दोपहर में दशरथ मनोविज्ञान मूक-बधिर संस्थान, हर्ष रोड में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके उपरांत रेवासा स्थित वात्सल्य धाम में जरूरतमंद बच्चों के साथ भोजन सेवा की गई।
शाम को जीण माता के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद लोसल की कच्ची बस्ती में भोजन वितरण कर जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।
इन सभी सेवा कार्यों में श्री नागा के समर्थकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूरण कवर, उर्मिला धायल, जयंत निठारवाल, सरला दनोदिया, राजेश सैनी, शेर सिंह सुंडा, राकेश बलौदा, सुरेश मीणा, सज्जन कुमावत, जगमाल सिंह, रोहिताश, हंसराज जाखड़, राजेंद्र खीचड़, प्यारेलाल नागा, रुघवीर चौधरी, शिव पाल गुलेरिया, बलबीर सिंह, पवन कुमार, रामचंद्र पचार, फूल चंद मील, हेमन्त मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS