शूटिंग प्रतियोगिता में प्रिंस को 6 स्वर्ण पदक सहित कुल 15 पदक

शूटिंग प्रतियोगिता में प्रिंस को 6 स्वर्ण पदक सहित कुल 15 पदक
शूटिंग प्रतियोगिता में प्रिंस को 6 स्वर्ण पदक सहित कुल 15 पदक

69वीं जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रिंस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मेडल जीते हैं। 17 वर्ष एवं 19 वर्ष छात्र व छात्रा स्पर्धा में प्रिंस ने 6 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीते हैं।
प्रतियोगिता में प्रिंस के साहिल, रितेष, समरजीत सिंह, मुक्ता सिंह, नम्रता एवं कमल सिंह ने स्वर्ण पदक; विकास कुमार, भव्य प्रजापत एवं हिमांशु सिंह ने रजत पदक तथा देव, चैन सिंह, रिया चौधरी, हर्षा सिंह, हर्षिता एवं उदित राज ने कांस्य पदक जीता है।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में ब्रिगेडियर एच.एस पिलखवाल, कैप्टन जे आर चौधरी आदि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
abtakhindi newsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanSikarsikar khabarSIKAR NEWS