सीकर में 22-23 मार्च को शेखावाटी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 22 मार्च को सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकलेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अरबन हाट पहुंचेगी। इसके बाद पारंपरिक खेल, ऊंट-घोड़ा नृत्य, रस्साकशी, मटका दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम 6 बजे आईटीआई ग्राउंड में सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें लोक कलाकारों के साथ गायक रविंद्र उपाध्याय प्रस्तुति देंगे। 23 मार्च को सुबह योग सत्र और विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद रात 10 बजे समापन समारोह होगा।