शेखावाटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बीटीयू टीपीओ मीट-2024 का आयोजन…

रोजगार सुनिश्चित करने पर हुआ मंथन, मेगा प्लेसमेंट फेयर की घोषणा

जयपुर रोड स्थित शेखावाटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) के तहत टीपीओ मीट-2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बेहतर रोजगार अवसर प्रदान करने की रणनीति बनाना और आगामी प्लेसमेंट ड्राइव की योजना तैयार करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ

शुभारंभ कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा, समूह चेयरमैन इंजी. रणजीत सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ. यधुनाथ सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. नरपत सिंह शेखावत, असिस्टेंट डीन एकेडमिक्स डॉ. अंकुर गोस्वामी और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. रिचा यादव ने पौधरोपण के साथ किया।

प्लेसमेंट की महत्ता पर जोर

समूह चेयरमैन रणजीत सिंह ने छात्रों के करियर में प्लेसमेंट की अहमियत को रेखांकित किया। कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा ने प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, प्राचार्य डॉ. कमल के व्यास ने 17 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले मेगा प्लेसमेंट फेयर की जानकारी दी, जो छात्रों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करेगा।

abtakNewsSikar