शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में सत्र 2025 के तीन दिवसीय पूल कैंपस प्लेसमेंट का समापन, 500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला रोजगार

तीसरे दिन आज लगभग 100 से अधिक छात्रों को मिली नौकरी,

शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में सत्र 2025 के तीन दिवसीय पूल कैंपस प्लेसमेंट का समापन, 500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला रोजगार
तीसरे दिन आज लगभग 100 से अधिक छात्रों को मिली नौकरी,
तीन दिनों में कुल 500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला रोजगार
सीकर।

जयपुर रोड़ स्थित शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, सीकर में चल रहे तीन दिवसीय पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव (22 से 24 दिसंबर) का आज 24 दिसंबर को भव्य एवं सफल समापन हुआ। इसी के साथ शैक्षणिक सत्र 2025 के प्लेसमेंट सत्र का औपचारिक समापन किया गया। संस्थान के चेयरमैन इंजी. रंजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के साथ रोजगार प्रदान करने के अपने वादे को पूरी ईमानदारी से निभा रहा है। हमारा लक्ष्य ‘नए भारत’ के निर्माण में कुशल, आत्मनिर्भर और रोजगारयुक्त युवा तैयार करना है।” प्लेसमेंट ड्राइव के तीसरे एवं अंतिम दिन 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इनमें से 7 कंपनियों ने ऑनलाइन (वर्चुअल) मोड में साक्षात्कार आयोजित किए एवं 100 से अधिक विद्यार्थियों का सफल चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) प्रदान किए गए, जिससे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला। इसके साथ ही, कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भविष्य में शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने हेतु संस्थान के साथ आपसी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए।
तीन दिवसीय पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, बीबीए, एमबीए, फार्मा, बीसीए, एमसीए, पैरामेडिकल, आर्ट्स, विज्ञान एवं एलएलबी विभागों के विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन किया गया। इस संयुक्त परिसर भर्ती अभियान के माध्यम से लगभग 500 से अधिक विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिससे छात्रों एवं संकाय सदस्यों में अत्यंत उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स मनीष माथुर, निदेशक डॉ. के.के. व्यास एवं प्राचार्य डॉ. सुरजीत कुमार के मार्गदर्शन में प्लेसमेंट सत्र के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी तथा चयनित प्रतिभाओं को भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी आकाश वर्मा एवं राहुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, “जैसे वर्ष 2025 के प्लेसमेंट सत्र का सफल समापन हुआ है, वैसे ही आज से ही वर्ष 2026 के प्लेसमेंट सत्र की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं, ताकि आने वाले समय में विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।”
कॉलेज समन्वयक भीम सिंह जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही युवा सफलता की नई ऊँचाइयों को छू सकते हैं। तीन दिवसीय यह पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव शेखावाटी क्षेत्र सहित आसपास के जिलों के युवाओं के लिए रोजगार का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ है। आज शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस शिक्षा, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए शेखावाटी क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है।

abtakhindi khabarhindi newsjhunjhunu newsNewsrajasthanrajasthan hindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS