शेखावाटी छाया फोटो समिति, सीकर द्वारा दिवंगत सदस्य के परिवार को ₹10 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा

शेखावाटी छाया फोटो समिति, सीकर द्वारा दिवंगत सदस्य के परिवार को ₹10 लाख की सहायता राशि

शेखावाटी छाया फोटो समिति, सीकर द्वारा दिवंगत सदस्य के परिवार को 10 लाख की सहायता राशि

सीकर

शेखावाटी छाया फोटो समिति, सीकर द्वारा अपने पंजीकृत सदस्य स्वर्गीय गोवर्धन सैनी के परिजनों को ₹10 लाख का बीमा क्लेम चेक सौंपा गया। स्व. सैनी का हाल ही में बिजली का करंट लगने से आकस्मिक निधन हो गया था।

समिति के पदाधिकारीगण विशेष रूप से नवलगढ़ पहुँचे यहाँ उन्होंने स्व. सैनी के पुत्र को चेक सौंपा, इस अवसर पर परिवार को ढांढस बंधाया गया और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेश सैनी, डायरेक्टर सुनील शर्मा, मिथिलेश शर्मा, दामोदर सैनी, महेश कुमावत, विक्रम सिंह, गोपाल सैनी, शीशपाल सिंह, मुरलीधर सहित नवलगढ़ के सभी स्थानीय फोटोग्राफर उपस्थित रहे।

परिवार ने समिति की इस संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, स्थानीय फोटोग्राफर समुदाय द्वारा समिति पदाधिकारियों का आभार जताया गया।

समिति के डायरेक्टर सुनील शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि  “समिति का मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफर्स को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके साथ ही, हम उन्हें आधुनिक तकनीकों की जानकारी देकर उनके पेशेवर विकास में भी सहयोग करते हैं।” इस सहायता राशि का उद्देश्य फोटोग्राफर साथियों को यह विश्वास दिलाना है कि संकट की घड़ी में समिति उनके परिवार के साथ खड़ी है।

abtakhindi khabarhindi newsjhunjhunurajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS