सीकर के शेखावाटी पब्लिक स्कूल लोसल की छात्रा प्रियांशी सुण्डा ने 10 बोर्ड परीक्षा में 99,83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राजस्थान में टाॅप किया है. प्रियांशी ने राजस्थान में टाॅप ओर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय ओर सीकर जिले का गौरव बढाया है, प्रियांशी के राजस्थान में टाॅप करने पर शेखावाटी पब्लिक स्कूल लोसल के चेयरमैन बीएल रणवां ने छात्रा का स्वागत कर बधाई दी. रणवां ने कहा प्रियांशी ने स्कूल के साथ परिवार का नाम राज्य में रोशन किया. प्रियांशी के राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल में जश्न का माहौल है ।