शेखावाटी फाउंडेशन सीकर की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

शेखावाटी फाउंडेशन सीकर की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

सीकर

शेखावाटी फाउंडेशन शाखा जिला सीकर द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह लोहिया रिसोर्ट सीकर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल एवं अमन कामदार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शेखावाटी के कर्मशील लोग अपनी बुद्धिमत्ता से व्यापार व उद्योग में सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर शिखर तक पहुंचे हैं । शेखावाटी में धार्मिक पर्यटन के साथ साथ शिक्षा संस्थानों की स्थापना के बढ़ने से विकास की राह खुली है। विगत दो‌ वर्षों में प्रवासी सम्मेलनों के माध्यम से प्रवासी बन्धुओं द्वारा कर्मभूमि से मातृभूमि की ओर अभियान का सुखद परिणाम रहा है। शेखावाटी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण प्रक्रियाधीन है। हवेलियों को हैरिटेज होटल में विकसित कर होटल चैन से जोड़ा जाए, यहां धार्मिक पर्यटन व ग्रामीण पर्यटन में लोगों की रूचि बढ़ी है। शेखावाटी फाउंडेशन के पदाधिकारियों से अपेक्षा जाहिर की है कि वे समस्त प्रवासियों को जिनके आस्था केन्द्र शेखावाटी में विद्यमान है,से शेखावाटी की सभ्यता, संस्कृति, आस्था आदि की चर्चा कर उन्हें मातृभूमि ऋण से मुक्त होने हेतु निवेश करने को प्रोत्साहित करें, जिससे उद्योग धंधे स्थापित हो एवं रोजगार बढ़े।
विशिष्ट अतिथि सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने भामाशाहो एवं राजनीतिज्ञों को याद करते हुए जमनालाल बजाज, राव राजा कल्याण सिंह द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों को याद किया। तथा इस बारे में शेखावाटी फाउंडेशन को विशेष प्रयास करने को कहा।
खंडेला विधायक सुभाष मील‌ ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के साथ हवेलियों की विरासत को बढ़ाने का कार्य मुख्यमंत्री जी की योजनाओं में है। फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों को हम मुख्यमंत्री  तक पहुंचाकर पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। विधायक गोर्वधन वर्मा ने इस प्रकार के गैर‌ राजनीतिक संगठन के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त कर आह्वान किया कि इस शेखावाटी में विकास की अपार संभावनाएं हैं जिन्हें तलाशकर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों का सहयोग करने को कहा। पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा कि संगठन की मजबूती समय और‌ धन के‌ साथ है। शेखावाटी फाउंडेशन में धन की कमी नहीं है लेकिन सदस्यों को समय देकर, योजना बनाकर उद्योगपतियों को प्रोत्साहन करना है और उन्हें सरकारी स्तर पर सुविधाएं दिलवानी है जिससे वे आकर्षित हो ताकि शेखावाटी में शिक्षा एवं कृषि क्षेत्र का विस्तार हो। सीकर जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।स्वागत भाषण राष्ट्रीय मुख्य संयोजक पशुपति कुमार शर्मा ने दिया। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार लाटा ने रखी। मंच संचालन चन्द्र प्रकाश महर्षि एवं अमन कामदार ने किया। समारोह में फाउंडेशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर भाटी, गिरधारी पारीक, राष्ट्रीय संयोजक हरिशंकर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता सहित पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, हरिराम रणवां, डॉ कमल सिखवाल, मनोज बाटड़, अनिता शर्मा, गजानंद कुमावत,सुभाष जोशी ,ईश्वर सिंह राठौड़, डॉ बृजेश शर्मा आदि के साथ खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान,नरपत सिंह, राहुल तिवारी, मनोज लोहिया, गोविंद सैनी, तेज प्रकाश सैनी के साथ साथ चुरु व झुंझुनूं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar updatevidhyasaram school sikar