शेखावाटी में कड़ाके की सर्दी, पारा 2 डिग्री से नीचे…

फसलों पर जमी ओस, शीतलहर का अलर्ट जारी

शेखावाटी क्षेत्र में लगातार शुष्क मौसम के चलते सर्दी का असर तेज हो गया है। आज सुबह तापमान 2 डिग्री से नीचे पहुंच गया, जिससे फसलों पर ओस की बूंदें जमती नजर आईं। सीकर के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 2.9 डिग्री था।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, 9 फरवरी के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। शेखावाटी में शीतलहर की संभावना बनी हुई है और तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच सकता है।

abtakhindi news