गैस्ट्रो और पेट कैंसर सर्जन डॉ. विक्रम सिंह सोढ़ा ने 40 वर्षीय महिला की सफल लेप्रोस्कॉपिक गॉल ब्लैडर सर्जरी की है। महिला का वजन 118 किलो था और वह पित्त की थैली में पथरी तथा हाई ब्लड प्रेशर जैसी जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। डॉ. सोढ़ा ने बताया कि अत्यधिक वजन और हाई ब्लड प्रेशर के कारण सर्जरी काफी जोखिमपूर्ण थी।
इस सर्जरी में डॉ. पवन टंडन, डॉ. पवन नागल और प्रदीप की टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह शेखावाटी क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सर्जरी मानी जा रही है। डॉ. विक्रम सिंह सोढ़ा, जो क्षेत्र के पहले गैस्ट्रो और पेट कैंसर सर्जन हैं, हनुमान हाइट्स में सोमवार से शनिवार तक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।