शेखावाटी में सर्दी का असर बढ़ा, 7 दिसंबर को तापमान में गिरावट…

फसलों में नुकसान की आशंका, कृषि विभाग ने दिए उपाय

शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का असर तेज हो गया है, और 7 दिसंबर को रात का तापमान 2 डिग्री तक गिरकर सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, 2 डिग्री तापमान के साथ फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, और इस बदलाव का असर शनिवार को सुबह तक महसूस किया गया। इससे पहले, 5 दिसंबर को फतेहपुर में 3.5 डिग्री तापमान के साथ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

कृषि विभाग ने सर्दी बढ़ने की संभावना को देखते हुए फसलों में नुकसान का अनुमान जताया है। संयुक्त निदेशक रामनिवास पालीवाल ने बताया कि टमाटर, मिर्च, बैंगन, पपीता, केला, मटर, चना, सरसों, जीरा, धनिया, सौंफ, अफीम जैसी फसलों में पाळा पड़ने से अधिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने किसानों को शीतलहर और पाळे से बचाव के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा का रुख रोकने के उपाय करने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, सर्दी का यह असर एक सप्ताह तक बना रह सकता है, और शीतलहर के साथ पाळा भी पड़ने की संभावना है।

abtakNewsSikar