शेखावाटी यूनिवर्सिटी में एसएफआई ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा…

एसएफआई ने कैंपस में सुधार के लिए कार्यवाहक कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में एसएफआई ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कार्यवाहक कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष मनीष किलानिया ने बताया कि ज्ञापन में बस स्टैंड बनाने, कैंटीन की सामग्रियों के रेट कम करने, और कैंटीन कर्मचारियों की ड्रेस व आईडी कार्ड लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा हॉस्पिटल को जल्द शुरू करने, गर्ल्स वॉशरूम की सफाई और सेनेट्री पैड की व्यवस्था की मांग की गई।

इसी तरह विवि परिसर में कचरा पात्र रखने और अन्य समस्याओं को जल्द हल करने की अपील की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान इकाई सचिव दिनेश चौधरी, उपाध्यक्ष सुनील गोदारा, स्वाति कायल, संयुक्त सचिव देवराज हुड्डा और यश सोनी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

abtakNewsSikar