शेखावाटी यूनिवर्सिटी में डीएएसएफआई और एसएफआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन…

राष्ट्रपति व विवि प्रशासन के खिलाफ उठाई छात्राओं की आवाज

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में डीएएसएफआई कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम कुलपति को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें जिलाध्यक्ष अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में संगठन ने कहा कि शाह का बयान बाबा साहब अंबेडकर के प्रति अपमानजनक है और बीजेपी की उनके प्रति मानसिकता को उजागर करता है। संगठन ने अमित शाह से माफी मांगने की मांग की, अन्यथा पूरे देश में आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पवन कटराथल, चन्द्र वर्मा, विक्की खिरोड़, विकास, सुनील, अंकित कल्याण, राहुल वर्मा सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

सीकर | प्रोफेशनल कोर्स की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एसएफआई ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। इकाई अध्यक्ष मनीष किलानिया ने बताया कि फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विवि प्रशासन से वार्ता के बावजूद फीस में वृद्धि की गई है। संगठन ने एग्जाम फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी बढ़ाने की मांग की और कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान देवराज, अभिषेक, यश सोनी, योगेश, सुनील गोदारा, अर्पिता, राहुल मेघवाल, दाऊद खान सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।

abtakhindi news