शेखावाटी यूनिवर्सिटी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

यातायात नियमों के पालन और सामाजिक सुरक्षा पर जोर

पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता एआरटीओ डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने दुर्घटनाओं से बचने के लिए मोबाइल के उपयोग से परहेज और यातायात नियमों के पालन पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और अधिकारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कुलपति ने कहा कि दुर्घटना के वक्त मदद करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, न कि वीडियो बनाने को। डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. रवींद्र कटेवा और मीडिया प्रभारी डॉ. महेशचंद गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।

abtakhindi news