पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी, सीकर में पीजी छात्रों ने परीक्षा शुरू होने के बावजूद प्रवेश पत्र जारी न करने पर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों छात्र यूनिवर्सिटी पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के चलते यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद कर दिया गया, लेकिन छात्र परीक्षा के समय तक डटे रहे। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन ने 75% उपस्थिति से कम होने पर शपथ पत्र की बाध्यता अचानक लागू कर दी, जिससे कई छात्र दस्तावेज जमा नहीं कर पाए और परीक्षा से वंचित रह गए।
छात्रों ने प्रशासन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।