एसएफआई के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए 15 फरवरी को शेखावाटी यूनिवर्सिटी के पीजी एग्जाम में गलत पेपर वितरित करने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। महासचिव दाऊद खान ने बताया कि 18 फरवरी का पेपर पहले ही वितरित होने से यह लीक माना जा सकता है। संगठन ने परीक्षा स्थगित कर एग्जाम कंट्रोलर को निलंबित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में विश्वविद्यालय इकाई महासचिव दिनेश चौधरी सहित कई छात्र नेता शामिल हुए।