पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में 25 अक्टूबर को विज्ञान अनुसंधान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण और विशेष संवाद कार्यक्रम होगा। संवाद कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर और भारतीय शिक्षण मंडल, युवा गतिविधि जयपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
कुलपति प्रो. (डा.) अनिल कुमार राय ने बताया कि सुबह 10:30 बजे विवि की विज्ञान अनुसंधान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण मुख्य अतिथि भारतीय एयरोनॉटिकल सोसायटी के अध्यक्ष, रक्षा अनुसंधान एवं विकास के पूर्व सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व अध्यक्ष तथा रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ जी सतीश रेड्डी करेंगे। इसके बाद रेड्डी समेत और अन्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने बताया कि इस अवसर पर ‘विकसित भारत : युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व’ विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि डॉ जी सतीश रेड्डी होंगे। विशिष्ट अतिथि नाभिकीय औषधि एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनन्त नारायण भट्ट, श्रीकृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय, सीकर के प्रबंधक चितरंजन सिंह और राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री (डॉ.) गजेंद्र पाल सिंह होंगे।
सत्र की अध्यक्षता पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अनिल कुमार राय करेंगे। इस अवसर पर विवि की कुलसचिव श्वेता यादव भी उपस्थित रहेंगी। भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय युवा गतिविधि टोली सदस्य डॉ. मुकेश कुमार शर्मा और राजकीय विज्ञान महाविद्यालय, सीकर के सहआचार्य डॉ. चेतन कुमार जोशी संगोष्ठी संयोजक होंगे। संगोष्ठी सचिव विवि के डॉ. राजेंन्द्र सिंह चुंडावत होेंगे।
छात्रों से संवाद और पैनल चर्चा आज :
इससे पहले 24 अक्टूबर को प्रशासनिक भवन में 11:30 बजे डीआरडीओ में नाभिकीय औषधि (आईएनएमएएस) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अनन्त नारायण भट्ट विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। शाम 6:30 बजे राष्ट्रीय शिक्षा नीति और अनुसन्धान*” विषय पर पैनल चर्चा होगी।
मुख्य वक्ता डा. अनन्त नारायण भट्ट के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अनिल कुमार राय एवं राजकीय विज्ञान महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र के सहआचार्य डा. चेतन जोशी होंगे। जबकि संवाद संचालन का कार्य भारतीय शिक्षण मंडल के डा. मुकेश कुमार शर्मा करेंगे। यह दोनों आयोजन भारतीय शिक्षण मंडल, युवा गतिविधि, जयपुर प्रान्त एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर के संयुक्त तत्वावधान में होगा