शेखावाटी विश्वविद्यालय में सूर्य वाटिका स्थापित, कुलपति प्रो. राय ने किया वृक्ष पूजन कर शुभारंभ…

सकारात्मक सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना ही वाटिकाओं का उद्देश्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय परिसर स्थित कुलपति शासकीय निवास पर रविवार को विधिवत वृक्ष पूजन कर सूर्य वाटिका को स्थापित किया गया। सूर्य वाटिका का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर पर्यावरण गतिविधि जयपुर प्रांत के संयोजक अशोक शर्मा, पर्यावरण गतिविधि सीकर विभाग के संयोजक सत्यप्रकाश चौधरी, वनस्पति वैज्ञानिक डॉ. बसंत नारायण सिंह, डॉ. रिन्जू राय, सुयश राय आदि उपस्थित थे।


कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने बताया कि प​रिसर में इसके साथ ही नवग्रह वाटिका, नवदुर्गा वाटिका, वृहस्पति वाटिका, नक्षत्र वाटिका / पंचवटी, राशि वाटिका समेत अन्य वाटिकाओं को स्थापित करने का कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। प्रो. राय ने बताया कि यह संभवतः देश के किसी भी विश्वविद्यालय परिसर में एक साथ स्थापित होने वाले वाटिकाओं के समूह का पहला विश्वविद्यालय होगा।
उन्होंने बताया कि इन वाटिकाओं के लगाने का उद्देश्य विवि परिसर में सकारात्मक उर्जा बढ़ाने, नकारात्मक उर्जा करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। कुलपति प्रो. राय ने बताया कि विद्यार्थियों को औषधीय पौधों की समझ, पर्यावरण शुद्धीकरण, वातावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न वाटिका का लगाया जाना सुनिश्चित किया गया था। सूर्य वाटिका में बरगद, कटहल, आक, शीशम और अर्जुन के पौधों का विधि- विधान पूर्वक प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं औषधीय ज्ञानवेता द्वारा संपन्न कराया गया। इन वाटिकाओं में औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे।