शेखावाटी विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग…

छात्रों ने तकनीकी समस्याओं और मौसम खराबी का हवाला देकर समय सीमा बढ़ाने की अपील की।

शेखावाटी विश्वविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों और वेबसाइट की समस्याओं के कारण कई विद्यार्थी फॉर्म नहीं भर सके।

छात्र नेता तेजकरण कुलहरि ने कहा कि त्रुटिपूर्ण फार्मों के समाधान में समय लग रहा है और खराब मौसम ने छात्रों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। छात्रों ने मांग की है कि अंतिम तिथि को तीन दिन और बढ़ाया जाए।

abtakhindi news