शेखावाटी विश्वविद्यालय में नवसंवत्सर पर तिलकार्चन, एक-दूसरे को दीं शुभकामनाएं
एबीआरएसएम की विश्वविद्यालय इकाई की ओर से हुआ कार्यक्रम
सीकर
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) की शेखावाटी विश्वविद्यालय इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को प्रशासनिक भवन में नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में तिलकार्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं संगठन मंत्री अभिनव सिंह उपस्थित रहे, जबकि सारस्वत अतिथि के रूप में एबीआरएसएम के क्षेत्रीय सेवा आयाम प्रमुख प्रो. सुरेंद्र डी. सोनी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
एबीआरएसएम की विश्वविद्यालय इकाई सचिव एवं सहायक कुल सचिव (संपदा) कन्हैया लाल जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम में कुलसचिव श्वेता यादव, संगठन के विभाग संयोजक प्रो.राजेंद्र सिंह (परीक्षा नियंत्रक), संगठन के प्रदेश संयोजक (प्रचार प्रकोष्ठ) रामसिंह सरावग (उप कुलसचिव) तथा संगठन के प्रदेश सह संयोजक (विधि प्रकोष्ठ),सहायक कुल सचिव (परीक्षा) डॉ. आर.सी. मीना, राजकीय कला महाविद्यालय सीकर के प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विभिन्न संकायों के डीन—प्रो. मंजू लाडला, प्रो. भंवरलाल, प्रो. मनोज झांझडिया एवं प्रो. सुशीला चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक तिलकार्चन के पश्चात कुलगुरु एवं अन्य अतिथियों को विद्यार्थियों ने हिंदू नववर्ष एवं नवसंवत्सर की शुभकामनाएं और बधाई दीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने नवसंवत्सर को उकेरते हुए आकर्षक रंगोली भी बनाई। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों को मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।