शेखावाटी विश्वविद्यालय में एसएफआई की इकाई का दूसरा सम्मेलन संपन्न मनिष किलानिया अध्यक्ष और दिनेश महासचिव चुने गए…

सम्मेलन का आयोजन अकादमिक भवन के सेमिनार हॉल में किया गया, जिसमें सर्वप्रथम शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर की गई सम्मेलन की शुरुआत

सम्मेलन का आयोजन अकादमिक भवन के सेमिनार हॉल में किया गया, जिसमें सर्वप्रथम शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर सम्मेलन की शुरुआत की गई। सम्मेलन का संचालन मनिष किलानिया ने किया। सम्मलेन की अध्यक्षता प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष जाखड़ , छात्रसंघ अध्यक्ष विजेंद्र ढाका, जिला महासचिव महिपाल, छात्रसंघ महासचिव रेहान अली व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी ने की। सम्मेलन का उद्घाटन भाषण महिपाल गुर्जर ने दिया और संगठन की रूप रेखा के बारे में विद्यार्थियों साथियों के बताया। साथ ही शेखावाटी वि वि की गलत नीतियों के लिए विद्यार्थियों को एकजुट रहने के लिए आह्वान किया।

वि वि अध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने विद्यार्थियों को छात्रसंघ चुनाव की महता के बारे में बताया और कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए छात्र राजनीति जरूरी हैं, परन्तु राज्य की सरकार नहीं चाहती कि पढ़ा लिखा हुआ युवा अपनी हक व अधिकारों के लिए लड़े, इसी वजह से सरकार द्वारा चुनाव बहाल नहीं किए जा रहे है, ताकि युवाओं की राजनीति में आने से रोका जा सके। इसी कड़ी में प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने विश्वविद्यालय किस लंबे संघर्ष के बाद शेखावाटी के विद्यार्थियों को मिला उस लंबे संघर्ष के इतिहास के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया ताकि आज का विधार्थी जान सके। साथ ही एसएफआई के पूर्व से लेकर वर्तमान संघर्ष के बारे में बताया और शहीद भगतसिंह व डॉ अम्बेडकर के सपनों भारत कैसा होना चाहिए उस पर अपने विचार रखे।

जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी ने भी अपने विचार रखते हुए 23 सदस्यों की नई कमेटी का प्रस्ताव रखा। जिसमें अध्यक्ष मनिष किलानिया, महासचिव दिनेश चौधरी, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध कुल्हार, सुनिल गोदारा, स्वाति कायल, संयुक्त सचिव देवराज हुड्डा, यश सोनी, ओमप्रकाश सहित सोनू पंडित को मीडिया प्रभारी बनाया गया, योगेश पंवार, पूजा सैनी, गिरधर, गोविंद, आशीष सिहाग, मीना कुमारी, प्रियंका कुमारी, कंचन, राहुल मेघवाल, महेश कुमार वर्मा, कृष्णा, मनिष सिंह ओला, अभिषेक गढ़वाल, नितेश कुमार इत्यादि को सदस्य बनाया गया।
इस दौरान सोनिया, विकास, रोहित,आशीष, अशोक कुमार, दुष्यंत,मनीष कुमार, अशोक कुमार, धनेश, सचिन, प्रदीप ढाका, आयुषी, सुरभि, राज, उदय, राहुल, लक्ष्मी, आकाश, राकेश, दीपक, वंदना, इमरता, अंजू, सरिता, पूजा, निधि, प्रगति बॉयल, सुमन, शमीम, तमन्ना, लक्ष्मी, टीना, लिजाक्षी, सुनीता कुमारी, प्रताप सिंह, अनीषा, महिंद्र गुर्जर, दाऊद खान, सरफराज, धर्मेंद्र, सुरेन्द्र सहित सैकड़ों विधार्थी सम्मेलन में मौजूद रहे।

abtakNewsSikar