राजस्थान का सिरमौर शिक्षण समूह शेखावाटी शिक्षण समूह, लोसल की ईकाई शेखावाटी पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित शेखावाटी स्किल स्फेयर का आगाज आज 10 मार्च 2025, सोमवार को 09:30 बजे होगा।
निजी सचिव भरत शर्मा ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थान संघ, सीकर के जिलाध्यक्ष और शेखावाटी शिक्षण समूह, लोसल के फाउंडर एवं चेयरमैन बी एल रणवा राजस्थान में अपने नवाचारों के माध्यम से स्कूलिंग क्षेत्र में अपना अलग नाम एवं पहचान रखते है और इसी नाम की सार्थकता को सिद्ध करते हुए इस बार प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को शेखावाटी का मंच प्रदान करते हुए प्रदेश स्तर ही नहीं अपितु राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जगह और अपने कौशल को प्रदर्शित करने का ये अनूठा कदम है।
समूह चेयरमैन बी एल रणवा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि जैसा कि मेरा ध्येय रहा है पहले सेवा फिर व्यापार और उसी तर्ज पर अब जमाना बदल रहा है तो प्रत्येक बच्चे के कौशल को स्थानीय स्तर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में ये स्किल स्फेयर नींव की ईंट का काम करेगा। रणवा ने बताया कि इस नवाचार के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र में कला कौशल का विकास प्रत्येक विद्यार्थी में उसकी प्रतिभा के अनुरूप किया जाएगा इस ऑडिटोरियम में अलग अलग इनडोर गेम्स के साथ साथ डांसिंग, सिंगिग, वाद विवाद प्रतियोगिता, एंकरिंग, लीडरशिप डेवलपमेंट के साथ अनेकों कला कौशल का विकास किया जाएगा।