शोक सभाओं में 3100 पेड़-पौधे भेंट — “हरित श्रद्धांजलि अभियान” ने रचा उदाहरण

शोक सभाओं में 3100 पेड़-पौधे भेंट — “हरित श्रद्धांजलि अभियान” ने रचा उदाहरण

शोक सभाओं में 3100 पेड़-पौधे भेंट — “हरित श्रद्धांजलि अभियान” ने रचा उदाहरण

सीकर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की “हरयालो राजस्थान” पहल से प्रेरित होकर भाजपा नेता एवं समाजसेवी भंवरलाल जांगिड़ ने एक अनोखी मुहिम चलाई है।
उन्होंने अपने जिले में “हरित श्रद्धांजलि अभियान” के तहत शोक सभाओं में अब तक 3100 पेड़-पौधे भेंट किए हैं।

यह अभियान पिछले एक वर्ष से अधिक समय से सीकर जिले की 382 ग्राम पंचायतों में निरंतर चल रहा है। जब भी किसी परिवार में किसी सदस्य का निधन होता है, तो जांगिड़ स्वयं परिवार तक पहुंचकर संवेदना व्यक्त करते हैं और परिवार को अपने दिवंगत परिजनों के नाम एक पेड़ लगाने की शपथ दिलाते हैं
वे अपने जन्मदिन या अपने माता-पिता की पुण्यतिथि पर भी पेड़ लगाकर लोगों को प्रेरित करते हैं।

भंवरलाल जांगिड़ का कहना है कि “अपने माता-पिता के नाम एक पेड़ लगाना न सिर्फ उनके प्रति सम्मान है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमारी जिम्मेदारी भी दर्शाता है।”

यह पहल व्यक्तिगत भावनाओं को सामाजिक कार्य से जोड़ती है, जिससे अधिक लोग प्रेरित होकर इस हरित आंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं।
अभियान के तहत हाल ही में कुड़ली, सिहासन, गुंगारा, सांगरवा, बाजौर, पिपराली दासा की ढाणी सहित कई ग्राम पंचायतों में पौधे भेंट किए गए। इस दौरान ग्रामवासी और श्री मानव सेवा संस्थान के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

abtakhindi khabarhindi newsjhunjhunurajasthanrajasthan hindi newsrajasthan newsshekhawati newsSikarSIKAR NEWS