श्याम नगर के क्रेस्ट हेवन एकेडमी में वार्षिक उत्सव “कलरव” धूमधाम से मनाया गया। थीम “जन गण मन: भारत की शाश्वत आवाज” पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देशभक्ति को जीवंत किया। मुख्य अतिथि सांसद बृजेंद्र ओला ने शिक्षा और देशसेवा पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथियों और अध्यक्षता कर रहे डॉ. आरके सुमन ने बच्चों को प्रेरित किया। वृद्धाश्रम पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने भावुक माहौल बनाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।