रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रीगंगानगर-कोलकाता-श्रीगंगानगर पैसेंजर विद पार्सल स्पेशल ट्रेन का एक अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाने की घोषणा की है। पहले यह ट्रेन फरवरी में दो बार चलनी थी, लेकिन अब मार्च में भी चलेगी। गाड़ी संख्या 04731, 5 मार्च की रात 11 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर 6 मार्च को दोपहर 12:50 बजे सीकर पहुंचेगी, जहां 5 मिनट का ठहराव होगा। वापसी में गाड़ी संख्या 04732, 9 मार्च को कोलकाता से प्रस्थान कर 10 मार्च को सुबह 9:20 बजे सीकर पहुंचेगी। ट्रेन का मार्ग कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा और इसमें कुल 20 डिब्बे होंगे।