श्रीगंगानगर-बांद्रा ट्रेन 5 दिसंबर को देरी से चलेगी…

रेलवे कार्य के कारण समय में बदलाव, यात्री रहें सतर्क

श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम जानकारी है। 5 दिसंबर को यह ट्रेन श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से रवाना होगी। रेलवे के अनुसार मदार-पालनपुर रेलखंड पर सरोत्रा स्टेशन के पास ब्रिज निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

यह ट्रेन सामान्यतः रात 11 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर सुबह 6:55 बजे सीकर पहुंचती है। लेकिन निर्धारित काम के कारण इसे देर से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपडेट चेक करने की अपील की है।

abtakNewsSikar