राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रीमाधोपुर में गुरुवार को निशुल्क मोतियाबिंद जांच और लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग और लायंस क्लब श्रीमाधोपुर की ओर से किया गया। क्लब अध्यक्ष सीताराम सैनी ने बताया कि शिविर में 74 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 7 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया।
चयनित मरीजों को जयपुर के सहाय अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया। उनके आने-जाने, खानपान, और रहने की पूरी व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। शिविर के सफल आयोजन में दुर्गा प्रसाद गोयल और ललिता गोयल का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सागरमल हलवाई, रेवत सिंह, ललित कुमार सैनी, और सागरमल सैनी ने सेवाएं दीं।